मुंबई, 15 सितंबर। प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज अपने 45वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस खास मौके पर, उनकी मां नीतू कपूर ने उन्हें एक भावुक संदेश के साथ बधाई दी।
नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह काले रंग के परिधान में नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय लव! तुम मेरी रोशनी, गर्व और खुशी हो।"
रिद्धिमा कपूर साहनी एक प्रसिद्ध ज्वेलरी डिजाइनर और व्यवसायी हैं।
उन्होंने 2006 में दिल्ली के व्यापारी भरत साहनी से विवाह किया और उनकी एक बेटी है, जिसका नाम समारा साहनी है।
हाल ही में, रिद्धिमा ने ओटीटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में अपनी एक्टिंग की शुरुआत की है।
वह जल्द ही नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'डीकेएस' में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग शिमला के खूबसूरत स्थलों पर की गई है। इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर. मोहन कर रहे हैं।
नीतू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'सूरज' से की थी, जिसमें वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद उन्होंने 'दस लाख', 'वारिस', और 'घर घर की कहानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
नीतू की पहली लीड फिल्म 'रिक्शावाला' थी, जिसमें वह रणधीर कपूर के साथ दिखाई दी थीं। उन्होंने 'यादों की बारात', 'रफूचक्कर', 'दीवार', 'परवरिश', 'जानी दुश्मन', 'काला पत्थर', 'खेल खेल में', 'अमर अकबर एंथनी', 'याराना', 'धरम वीर', और 'कभी कभी' जैसी कई सफल फिल्मों में भी काम किया।
1983 में 'गंगा मेरी मां' के बाद, उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया और 30 साल बाद 2009 में 'लव आज कल' से वापसी की। उनकी हालिया फिल्म 'जुगजुग जियो' थी।
You may also like
तूफानी शतक से चूक पर भी ऋचा घोष ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला क्रिकेट में मचा दी सनसनी
ICC Women's WC 2025: ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में ठोके 94 रन, Team India ने साउथ अफ्रीका को दिया 252 रनों का लक्ष्य
Maruti को मिली कड़ी टक्कर! Tata Nexon ने मचाया धमाल, देखें सितंबर की टॉप 10 सेलिंग कारें
क्या बिग बॉस 19 में Malti Chahar और Tanya Mittal के बीच हुआ बड़ा विवाद? जानें पूरी कहानी!
क्या आपने कभी सोचा है सुहागरात का कमरा` फूलों से ही क्यों सजाया जाता है? इसके पीछे हैं खास धार्मिक और वैज्ञानिक कारण